परासिया नपा अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, पद से हटाया

Edited By suman, Updated: 09 Mar, 2019 01:48 PM

parasia deputy chairman removed from office

जिले की परासिया नगर पालिका की अध्यक्ष गीता यादव को राज्य शासन ने पद से हटा दिया गया  है। उनके खिलाफ विभिन्न निर्माण कार्योंं में लाखों रुपए का गबन करने कई कार्यों में बड़ा भ्रष्टाचार करने एवं खरीदी में आर्थिक अनियमितताएं करने के आरोप लगे थे। नगरीय...

छिंदवाड़ा: जिले की परासिया नगर पालिका की अध्यक्ष गीता यादव को राज्य शासन ने पद से हटा दिया गया  है। उनके खिलाफ विभिन्न निर्माण कार्योंं में लाखों रुपए का गबन करने कई कार्यों में बड़ा भ्रष्टाचार करने एवं खरीदी में आर्थिक अनियमितताएं करने के आरोप लगे थे। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर गीता यादव को पद से हटा दिया है। वहीं आदेश के अनुसार उन्हें किसी भी समिति के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद के लिए भी अयोग्य घोषित किया गया है।

PunjabKesari

 

ये है  पद से हटाने का कारण
गीताा यादव भाजपा से हैं। उनके खिलाफ परासिया में सड़क और पानी सप्लाई से जुड़े प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों के आरोप थे। दो माह पहले कलेक्टर ने नगरपालिका परासिया की अध्यक्ष यादव को मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 41 क के तहत कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया था। विभिन्न निर्माण कार्योंं में लाखों रुपए का गबन करने कई कार्यों में बड़ा भ्रष्टाचार करने एवं खरीदी में आर्थिक अनियमितताएं करने के आरोप में जिला कलेक्टर जेके जैन ने नगरपालिका परासिया की अध्यक्ष गीता यादव को मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 41 क के तहत कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया है।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!