Edited By Vikas Tiwari, Updated: 11 Nov, 2020 07:16 PM
सिवनी जिले में सिवनी बालाघाट सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन के प्रयासों से पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ हो गया है। शहर के प्रधान डाकघर में सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश ...
सिवनी (अब्दुल काबिज खान): सिवनी जिले में सिवनी बालाघाट सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन के प्रयासों से पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ हो गया है। शहर के प्रधान डाकघर में सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा लोकार्पण किया गया। पिछले दस सालों से सिवनी जिले में पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने की मांग की जा रही थी। लेकिन एक संसदीय क्षेत्र में एक ही पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने के नियमो की वजह से दिक्कतें आ रही थी। सिवनी जिले की जनता की मांगों को गंभीरता से लेकर सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन ने भारत सरकार को समस्या से अवगत कराया। आखिरकार सरकार ने सांसद के प्रयासों पर मोहर लगाकर सिवनी जिले को पासपोर्ट सेवा केन्द्र की सौगात दे दी।
पासपोर्ट अधिकारी रश्मि बघेल ने बताया कि पासपोर्ट के लिए एक दिन में 40 लोगों के आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। सिटीजन और बच्चों के लिए पासपोर्ट में 10 प्रतिशत की छूट रहेगी। बाकी लोगों के लिए 1500 रुपए शुल्क रहेगी। महिला अधिकारी ने बताया कि 10 से 15 दिन में पासपोर्ट बनकर उनके पते में पहुंच जाएगा।