अर्जुन की पुकार सुन लो शिवराज सरकार, अब बजट से बाहर है दर्द...

Edited By shahil sharma, Updated: 12 Feb, 2021 05:37 PM

patient arjun appeal to shivraj govt

वैसे तो केंद्र सरकार और प्रदेश सरकारों ने लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रखी हैं। इसमें आयुष्मान भारत योजना समेत प्रदेश सरकारों की स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी और भी कई योजनाएं हैं पर इन योजनाओं का लाभ मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के...

सीहोर (रायसिंह मालवीय): वैसे तो केंद्र सरकार और प्रदेश सरकारों ने लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रखी हैं। इसमें आयुष्मान भारत योजना समेत प्रदेश सरकारों की स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी और भी कई योजनाएं हैं पर इन योजनाओं का लाभ मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रहने वाले 24 साल के अर्जुन को नहीं मिल पा रहा है।

PunjabKesari

अर्जुन बचपन से सिकल सेल एनीमिया नामक बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी में रोगी को असहनीय पीड़ा होती है। वहीं, रोगी का खून कुछ दिनों बाद बदलना पड़ता है। डॉक्टर इस बीमारी को असाध्य बताते हैं। अर्जुन के परिजन  अब तक इलाज पर लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं। कुछ दिन के लिए आराम होता है और फिर बीमारी दोबारा लौट आती है।

PunjabKesari

ऐसे में अब परिवार प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है। अर्जुन के पिता ने बताया कि वह अर्जुन की बीमारी पर करीब 12 लाख रुपये खर्च चुके हैं। अब बीमारी बजट से बाहर है। ऐसे में परिवार सरकार से मदद की गुहार लगा रहा।

PunjabKesari

वहीं, खुद अर्जुन ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मदद की अपील की है। अर्जुन ने बताया कि पीड़ा तो सहन करने के लायक नहीं होती पर अगर समय-समय पर इलाज मिलता रहे तो आराम रहता है। ऐसे में अब परिवार सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!