Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 14 Nov, 2018 05:56 PM
प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपा- कांग्रेस पूरे दम-खम से रण में डटी हुई है। इसी के साथ दोनों पार्टियों द्वारा आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी जारी है...
जबलपुर: प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपा- कांग्रेस पूरे दम-खम से रण में डटी हुई है। इसी के साथ दोनों पार्टियों द्वारा आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। अब ताजा मामला बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का है। जिसमें पात्रा ने राहुल पर गंभीर आरोप लगाए है।
पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी झूठ,फरेब की राजनीति कर रहें हैं। देश की जनता को उस पर भरोसा नही है। राफेल व आरएसएस के मुद्दे पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है।मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कोई लहर नहीं है। शिवराज और राकेश सिंह गरीबों के नेता है जबकि कमलनाथ और सिंधिया महाराज की तरह है। इसलिए जनता को पता है कि जनसेवक या महाराज में से किसको चुनना है। पात्रा ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार तो जनता भी कहेगी- रहने दो महाराज अब की बार फिर शिवराज।