पटवारी ने पत्नी के नाम करवा दी सरकारी जमीन! 51 पट्टों की हेरा फेरी आई सामने, अब हुआ बड़ा एक्शन

Edited By meena, Updated: 24 Sep, 2026 07:40 PM

patwari transferred government land to his wife s name suspended

खंडवा के ग्राम कोलगांव में शासकीय भूमि के रिकॉर्ड में कथित अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। तत्कालीन पटवारी राजेश मण्डलोई को निलंबित कर..

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा के ग्राम कोलगांव में शासकीय भूमि के रिकॉर्ड में कथित अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। तत्कालीन पटवारी राजेश मण्डलोई को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि अधिकार अभिलेख में शासकीय भूमि के रिकॉर्ड में पटवारी और उनकी पत्नी मनीषा मंडलोई का नाम कथित तौर पर दर्ज किया गया।

मामले में नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर खंडवा एसडीएम ऋषि सिंघई ने निलंबन आदेश जारी किया है। राजेश मण्डलोई को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय खंडवा रहेगा।

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने पहले आरोप लगाया था कि पटवारी ने अपने और परिवार के नाम 51 पट्टे दर्ज करा लिए। इसके बाद कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अपर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए थे। अब जांच के दौरान तत्कालीन पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!