Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 21 Jan, 2019 03:21 PM
शहर में एक तरफ जहां नगर निगम 2019 के स्वच्छ सर्वेक्षण में न. 1 पर आने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगा हुआ है। वहीं जिले के वार्ड क्रमांक 4 शान्ति बिहार कालोनी का हाल बद से बदत्तर है। जहां नगर निगम की कार्यशैली का भंडा फोड़ हुआ है। यहां पर घरों...
रीवा: शहर में एक तरफ जहां नगर निगम 2019 के स्वच्छ सर्वेक्षण में न. 1 पर आने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगा हुआ है। वहीं जिले के वार्ड क्रमांक 4 शान्ति बिहार कालोनी का हाल बद से बदत्तर है। जहां नगर निगम की कार्यशैली का भंडा फोड़ हुआ है। यहां पर घरों के पास ही खाली मैदानों में भरा गंदा नाली का पानी और आसपास जमा कचरे से वहां की जनता नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। नगर निगम प्रशासन के रवैये से परेशान वार्ड के लोगों ने इक्टठे होकर अपने वार्ड के साफ़ सफाई का जिम्मा खुद ही उठाया और हाथ में झाड़ू लेकर लगाकर वार्ड की सफाई की।
लोगों ने जन हित जन शक्ति विकास समिति का गठन किया व वहां जमा गंदगी को हटाया और झाड़ू लगा कर साफ़ सफाई भी की। वहीं नगर निगम कीं कार्यप्रणाली से परेशान लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा यहां नालियो से निकलने वाले गंदे पानी के भराव की समस्या हर बस्तियों में है। और यहां जमा गन्दे पानी की निकासी नहीं हो पाती जिसकी वजह से यहां मलेरिया टाइफाइड जैसी विभिन्न प्रकार की बीमारीयां होने का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देता।