Edited By Prashar, Updated: 12 Jul, 2018 04:56 PM
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को नमो (नरेंद्र मोदी) ऐप के जरिए समाज के उत्थान के लिए काम कर रही महिलाओं से रूबरू हुए। उन्होंने ऐप के जरिए बड़वानी में स्व सहायता समूह चला रही महिलाओं से बात की और उनके काम करने के तरीके की भी तारीफ की। महिलाओं ने बताया कि...
बड़वानी : पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को नमो (नरेंद्र मोदी) ऐप के जरिए समाज के उत्थान के लिए काम कर रही महिलाओं से रूबरू हुए। उन्होंने ऐप के जरिए बड़वानी में स्व सहायता समूह चला रही महिलाओं से बात की और उनके काम करने के तरीके की भी तारीफ की। महिलाओं ने बताया कि हमारे समूह से 112 परिवार जुड़े हैं और वे मेहनत कर अब गरीबी से बाहर निकल रहे हैं।
पीएम मोदी ने समूह की महिलाओं से बात की इसके लिए सीएम शिवराज ने उनका धन्यावाद किया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है ‘आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मध्यप्रदेश सहित देश में स्वसहायता समूहों से जुड़ीं बहनों से सीधा संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। आपके मार्गदर्शन से बड़वानी की बहनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ, आपका हृदय से आभार’।