Edited By suman, Updated: 31 Dec, 2018 03:20 PM
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हेमन्त मिश्रा को सीने में गोली लगी है और वे पुलिस वायरलेस विभाग में पदस्थ हैं। हेमन्त ने पुलिस को बताया कल रात वह अपने मित्र पवन सेन के साथ...
इंदौर: इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने पुलिस आरक्षक पर जानलेवा हमला किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हेमन्त मिश्रा को सीने में गोली लगी है और वे पुलिस वायरलेस विभाग में पदस्थ हैं। हेमन्त ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह अपने मित्र पवन सेन के साथ रामचंद्र नगर चौराहे पर खड़ा था।
तभी सामने से आए आरोपी विकास पथरोड ने पवन और उनपर तीन फायर किए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इस दौरान दो गोलियां कार में लगी और एक गोली हेमन्त की छाती में लगी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हेमन्त के मित्र पवन और आरोपी विकास की पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पवन भी पुलिस विभाग में आरक्षक हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।