Edited By Prashar, Updated: 22 Jul, 2018 12:30 PM
उत्तर प्रदेश से गांजे की खेप लेकर अपने ग्राहकों को सप्लाई करने जा रहे चार तस्करों को गढ़ थाना पुलिस ने सरई मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब साढ़े आठ किलो गांजा और तस्करी में उपयोग की जा रही बाइक जब्त की है और चारों तस्करों जालिम...
रीवा : उत्तर प्रदेश से गांजे की खेप लेकर अपने ग्राहकों को सप्लाई करने जा रहे चार तस्करों को गढ़ थाना पुलिस ने सरई मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब साढ़े आठ किलो गांजा और तस्करी में उपयोग की जा रही बाइक जब्त की है और चारों तस्करों जालिम गौड़, सुनील गौड़, लल्लू गौड़ और कन्हैया गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है।के उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
आरोपितों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति मिला था और उसने अपने आप को उड़ीसा निवासी बताते हुए उन्हें गांजा की पैकेट दिए थे। जिसके चलते वे गांजा की खेप लेकर अपने गांव रजौही आ रहे थे। यह गांजा वे ग्रामीण क्षेत्र में बिक्री करना चाहते थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई और पुलिस सरई मोड़ के पास घेराबंदी करके आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।