Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 09 Jan, 2019 12:15 PM
जिले में एमआईजी थाना पुलिस ने जगजीवनराम नगर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस सेक्स रैकेट को दो महिलाएं संचालित कर रही थी। पुलिस को इस कार्रवाई में एक जोड़ा संदिग्ध अवस्था में मिला...
इंदौर: जिले में एमआईजी थाना पुलिस ने जगजीवनराम नगर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस सेक्स रैकेट को दो महिलाएं संचालित कर रही थी। पुलिस को इस कार्रवाई में एक जोड़ा संदिग्ध अवस्था में मिला।
बता दें कि जिले के एमआईजी थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि जगजीवनराम नगर के एक घर में सेक्स रैकेट का संचालन पिछले कुछ महीनों से चल रहा है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने उस मकान पर दबिश दी। जिसमें उस मकान के एक कमरे से एक महिला और पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए। साथ ही जब पूरे मकान की तलाशी ली गई तो उसमे कई संदिग्ध वस्तुएं भी मिली। जिन्हें बरामद कर लिया गया है। छापामारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया।