दिवाली से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! अचानक 16 अधिकारियों के तबादले, कई थानों के TI बदले, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Nov, 2026 01:26 PM

police transfer 16 personnel transferred

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है।

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत कुल 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। खास बात यह है कि इस फेरबदल में कई थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने तबादलों को लेकर आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश सामने आने के बाद पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस प्रशासनिक बदलाव में बचेली और भांसी जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी भी बदल दिए गए हैं।

बचेली और भांसी थाने को मिले नए प्रभारी

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक निर्मल वर्मा को बचेली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक विजय चौधरी को भांसी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के साथ ही दोनों थानों की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी।

वहीं बचेली थाने में पदस्थ रहे तत्कालीन थाना प्रभारी अर्जुन पटेल को नई जिम्मेदारी देते हुए सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा जिले में पदस्थ कई उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

PunjabKesari

16 पुलिसकर्मियों की बदली गई जिम्मेदारी

इस पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया में कुल 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

पुलिस विभाग में समय-समय पर होने वाले ऐसे फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और जिम्मेदारियों के बेहतर वितरण के लिहाज से अहम माना जाता है। फिलहाल दंतेवाड़ा जिले में हुए इस बदलाव के बाद पुलिस महकमे की नई टीम किस तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाती है, इस पर नजर रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!