अमित शाह के भोपाल दौरे से पहले गरमाई सियासत! युवा कांग्रेस नेता को सुबह घर से उठा ले गई पुलिस, मनोज शुक्ला नजरबंद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Oct, 2026 09:56 AM

politics heats up ahead of amit shah s bhopal visit police pick up youth

भोपाल (इजहार खान): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात भोपाल पहुंचे। शनिवार को उनके राजधानी में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन और नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन...

भोपाल (इजहार खान): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात भोपाल पहुंचे। शनिवार को उनके राजधानी में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन और नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रमुख कार्यक्रम हैं।

PunjabKesari
अमित शाह के दौरे से पहले राजधानी में पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। इसी बीच कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस ने उनके कार्यालय पर नजरबंद कर दिया। वहीं, आज सुबह करीब 4 बजे रतिबड़ थाना पुलिस युवा कांग्रेस नेता प्रिंस सिंह के घर पहुंची। आरोप है कि पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई और रातीबड़ थाने में बैठाया गया है।

PunjabKesari

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि अमित शाह के दौरे के दौरान संभावित विरोध प्रदर्शन या किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस द्वारा पहले से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नजर रखी जा रही है और उन्हें नजरबंद अथवा थाने में बैठाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से इन कार्रवाइयों के पीछे क्या आधिकारिक कारण बताया गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी।

वहीं, कांग्रेस नेता मुजाहिद सिद्दिकी फिलहाल भोपाल से बाहर हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर दावा किया कि उन्हें भोपाल के अलग-अलग थानों से लगातार फोन आ रहे हैं और उनकी लोकेशन पूछी जा रही है। मुजाहिद सिद्दिकी का आरोप है कि अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन को आशंका है कि कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। उनका दावा है कि इसी वजह से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा है या थानों में बैठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी सिलसिले में उन्हें भी लगातार फोन किए जा रहे हैं और उनकी लोकेशन पूछी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!