MP में शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत! राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Oct, 2026 12:39 PM

politics heats up over teacher recruitment in mp rahul gandhi

भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सियासत गरमा गई है। जी हां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने शिक्षक भर्ती वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदों की संख्या बढ़ाने की...

भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सियासत गरमा गई है। जी हां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने शिक्षक भर्ती वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। साथ ही, अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल और आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर कार्रवाई रोकने का आग्रह किया है।

दरअसल, पिछले दिनों इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि का मुद्दा उठाया था। वहीं, अब राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। जिसमें लिखा है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में पहले से ही एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं, आगे कहा कि शिक्षक भर्ती के तहत वर्ग-3 के केवल 13,089 और वर्ग-2 के केवल 10,800 पदों पर ही भर्ती निकाली गई है, जोकि बेहद कम है।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों को सरकार नोटिस भेज कर डराने की कोशिश कर रही है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरकार आंदोलन पर बैठे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस तुरंत वापस ले, उनकी जायज मांगों को सुने। साथ ही, वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करें।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!