MP: बस चंद घंटे और EVM में कैद हो जाएगा इन प्रत्याशियों का भविष्य

Edited By suman, Updated: 11 May, 2019 11:49 AM

polling in eight parliamentary constituencies of madhya pradesh tomorrow

लोकसभा चुनाव के छठवें और मध्यप्रदेश के तीसरे चरण के तहत प्रदेश की आठ संसदीय सीटों भोपाल, विदिशा, सागर, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, भिंड और मुरैना में रविवार को मतदान होगा। सभी संसदीय क्षेत्रों पर शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। अब प्रत्याशी...

भोपाल: लोकसभा चुनाव के छठवें और मध्यप्रदेश के तीसरे चरण के तहत प्रदेश की आठ संसदीय सीटों भोपाल, विदिशा, सागर, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, भिंड और मुरैना में रविवार को मतदान होगा। सभी संसदीय क्षेत्रों पर शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। अब प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। भोपाल संसदीय क्षेत्र पर बीजेपी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है।
 

PunjabKesari

ये हैं प्रत्याशी
विदिशा में मुख्य मुकाबला भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल के बीच, सागर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रभु सिंह ठाकुर और भाजपा के राजबहादुर सिंह के बीच और भिंड में कांग्रेस के देवाशीष जरारिया और भाजपा की संध्या राय के बीच हो रहा है। मुरैना संसदीय क्षेत्र पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस के रामनिवास रावत के सामने हैं, वहीं ग्वालियर में मुख्य मुकाबला भाजपा के विवेक शेजवलकर और कांग्रेस के अशाोक सिंह का हो रहा है। गुना संसदीय क्षेत्र पर कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के के पी यादव आमने-सामने हैं। इसी तरह राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मोना सुस्तानी भाजपा के रोडमल नागर का मुकाबला कर रही हैं। प्रदेश में 12 मई को इन संसदीय क्षेत्रों के बाद 19 मई को शेष आठ सीटों देवास, उज्जैन, इंदौर, धार, मंदसौर, रतलाम, खरगोन और खंडवा में मतदान होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!