Edited By suman, Updated: 17 May, 2019 01:27 PM
जिले में एक प्रधान आरक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना सामने आने के बाद आसपास हड़कंप की स्थिति पैदा है गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...
खरगोन: जिले में एक प्रधान आरक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना सामने आने के बाद आसपास हड़कंप की स्थिति पैदा है गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
मिली जानकारी के अनुसार, खरगोन के कोतवाली थाने के किला परिसर में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ विवेक कदम उम्र 47 वर्ष ने गुरुवार को अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली और आत्महत्या कर ली। मृतक जवान इंदौर का रहने वाला था और करीब 1 साल पहले ही उसकी पोस्टिंग खरगोन में थी। पुलिस ने बताया कि विवेक को इस हालत में देखकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जिस जगह पर जवान ने खुद को गोली मारी है, उस जगह को सील कर दिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस जल्द से जल्द मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।