Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 09 Jan, 2019 01:05 PM
जिले में उस समय माहौल गरमा गया जब महिला जनपद अध्यक्ष गिरजा परमानंद वर्मा ने जनपद के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। वहीं पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करने की कोशिश की गई...
राजगढ़: जिले में उस समय माहौल गरमा गया जब महिला जनपद अध्यक्ष गिरजा परमानंद वर्मा ने जनपद के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। वहीं पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत करने की कोशिश की गई।
दरअसल, महिला जनपद अध्यक्ष ने जनपद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। जहां सीईओ को घंटों इंतजार करना पड़ा।धरने पर बैठे अध्यक्ष दंपति ने आरोप लगाए कि योजनाओं में अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। वहीं सीईओ जिला पंचायत पर भी दोषियों पर कार्यवाई करने और जनपद अध्यक्ष को जेल भेजने की धमकी देने के आरोप लगाए।