मध्यप्रदेश में अगले साल होगा ‘ओरछा नमस्ते’ महोत्सव का आयोजन

Edited By PTI News Agency, Updated: 11 Dec, 2019 07:35 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 11 दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्थल ओरछा में अगले साल छह मार्च से तीन दिवसीय ‘ओरछा नमस्ते’ महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

भोपाल, 11 दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्थल ओरछा में अगले साल छह मार्च से तीन दिवसीय ‘ओरछा नमस्ते’ महोत्सव आयोजित किया जाएगा।


मोहंती ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘यह महोत्सव मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव अगले साल छह मार्च से आठ मार्च तक ओरछा में होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।


ओरछा मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में एक शहर है और इसे प्रसिद्ध राम राजा मंदिर सहित कई मंदिर, स्मारक एवं राजाओं के महलों के लिए जाना जाता है।


मोहंती ने बताया कि ओरछा को सबसे बढ़िया हेरिटेज सिटी के लिए वर्ष 2017-18 में राष्ट्रीय पर्यटन अवार्ड मिल चुका है और विदेशी पर्यटकों के बीच भी यह बहुत मशहूर है।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!