पूर्वी मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

Edited By PTI News Agency, Updated: 27 Nov, 2022 07:54 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 27 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार को राज्य के 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे चला गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह...

भोपाल, 27 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार को राज्य के 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे चला गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी भोपाल कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बालाघाट जिले के मलाजखंड कस्बे में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

उन्होंने कहा कि भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 18 स्थानों में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे चला गया। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!