राहुल टीम की सदस्य अब MP में संभालेंगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Edited By suman, Updated: 10 Jan, 2019 03:36 PM

rahul s team member will now take over the responsibility

मध्यप्रदेश विधानसभा के चौथे दिन भारी हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक हिना कांवरे को उपाध्यक्ष चुना लिया गया।  इसी के साथ इतिहास में पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा को महिला उपाध्यक्ष मिली है| विपक्ष के भारी शोर शराबे के बीच स्पीकर एनपी प्रजापति ने...

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के चौथे दिन भारी हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक हिना कांवरे को उपाध्यक्ष चुना लिया गया।  इसी के साथ इतिहास में पहली बार मध्य प्रदेश विधानसभा को महिला उपाध्यक्ष मिली है| विपक्ष के भारी शोर शराबे के बीच स्पीकर एनपी प्रजापति ने कांग्रेस प्रत्याशी हिना कांवरे का प्रस्ताव पढ़ा, लेकिन उन्होंने भाजपा के प्रस्ताव को स्वीकार ही नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांवरे को उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी।

PunjabKesari

इसी के साथ मप्र विधानसभा के इतिहास में ये पहला मौका है जब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों सत्ता पक्ष से हैं। परम्परा के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष सत्ता पक्ष और उपाध्यक्ष विपक्ष का होता है, लेकिन स्पीकर पद के लिए बीजेपी ने अपना प्रत्याशी उतारकर इस परंपरा को तोड़ दिया था, इसलिए कांग्रेस ने उसे आगे बढ़ाते हुए उपाध्यक्ष के लिए हिना कांवरे को उतार दिया औऱ भाजपा ने जगदीश देवड़ा का नाम आगे बढाया। इससे विधान सभा की तीन दशक पुरानी परंपरा टूट गई और उपाध्यक्ष का पद सत्ता पक्ष का पद कांग्रेस के पक्ष में चला गया।

PunjabKesari

 

जानिए कौन हैं हिना कांवरे
हिना अब मध्यप्रदेश विधानसभा की पहली महिला उपाध्यक्ष बन गई हैं। वे बालाघाट के लांजी विस क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीती हैं। उनके पिता लिखिराम कांवरे भी कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं। उनकी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद स्व कांवरे की पत्नी चुनाव जीती और अब राजनीतिक विरासत को उनकी बेटी आगे बढ़ा रही हैं। हिना कांवरे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम की सदस्य हैं।

PunjabKesari


मंत्री पद ना मिलने से नाराज चल रही थी हिना
हिना कांवरे वही है जिन्होंने बीते दिनो मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर मलाल जताया था। इसको लेकर खूब राजनीति भी हुई थी। मीडिया से चर्चा के दौरान हिना ने भी कहा कि मंत्री नहीं बन पाना 2018 की बात थी और अब 2019 चल रहा है। कांग्रेस ने एक महिला को उपाध्यक्ष बनने का मौका दिया है, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हालांकि पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाकर नाराजगी दूर की थी। इसके बाद पार्टी द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया और आज वे पार्टी की उम्मीदों पर खरी उतरी। स्पीकर ने प्रस्ताव पढ़ा और उन्हें स्पीकर घोषित कर दिया। अब हिना पर विधायक के साथ साथ विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!