Edited By meena, Updated: 08 Jul, 2019 09:41 AM
मध्य प्रदेश के खाद्य आपूर्ति निगम के अफसर सलमान हैदर के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने आज इंदौर में छापेमारी की। लोकायुक्त ने यह छापेमारी तड़के सुबह की गई। सलमान हैदर मध्य प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के इंदौर के तत्कालीन प्रबंधक है। उनके यहां यह...
इंदौर: मध्य प्रदेश के खाद्य आपूर्ति निगम के अफसर सलमान हैदर के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने आज इंदौर में छापेमारी की। लोकायुक्त ने यह छापेमारी तड़के सुबह की गई। सलमान हैदर मध्य प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के इंदौर के तत्कालीन प्रबंधक है। उनके यहां यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। हैदर फिलहाल कटनी में पदस्थ हैं। लोकायुक्त की टीम ने एक साथ उनके 4 ठिकानों पर दबिश दी।
इन ठिकानो में फ्लैट 202 बारगल अपार्टमेंट, आदर्श पैथोलॉजी के ऊपर, पलसीकर चौराहा इंदौर, मकान नंबर 23 छत्रीपुरा इंदौर, 69 मुस्कान अपार्टमेंट में सेकंड फ्लोर के फ्लैट 201 और फ्लैट 202 कागदीपुरा इंदौर, नन्दनवन विजयनगर, माणिकबाग रोड इंदौर। छापे की इस कार्रवाई में लोकायुक्त की करीब 50 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम शामिल है। सलमान हैदर के घर की तलाशी जारी है।