Edited By Prashar, Updated: 09 Jun, 2018 03:49 PM
प्री-मॉनसून की हो रही बारिश ने दूसरे दिन शहर को पूरी तरह भिगो दिया। बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, सड़कों पर भरे पानी से उन्हें आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भोपाल : प्री-मॉनसून की हो रही बारिश ने दूसरे दिन शहर को पूरी तरह भिगो दिया। बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, सड़कों पर भरे पानी से उन्हें आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने शहर में हो रही बारिश को देख कर अंदाजा लगाया कि इस बार प्रदेश में मानसून समय पर दस्तक देगा और सामान्य बारिश होगी। अगर ऐसा होता है तो न केवल आम आदमी को राहत मिलेगी बल्कि किसानों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा।
प्रदेश में अपने हालातों से परेशान किसानों के लिए यह अच्छी बात है कि समय पर और सही बारिश होने से उन्हें राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार प्रदेश में 16-18 जून के बीच मानसून आ सकता है।