चुनाव से पहले राजगढ़ SP को हटाया, EC ने जारी किया फरमान

Edited By suman, Updated: 18 Oct, 2018 06:43 PM

rajgarh sp simala prasad removed before election

चुनाव से पहले मंत्रियों और सांसद के रिश्तेदारों को चुनाव आयोग ने हटाना शुरू कर दिया| गुरूवार को राजगढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद को हटाया गया है। सिमाला सिमाला प्रसा

राजगढ़: चुनाव से पहले मंत्रियों और सांसद के रिश्तेदारों को चुनाव आयोग ने हटाना शुरू कर दिया| गुरूवार को राजगढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद को हटाया गया है। सिमाला प्रसाद भिंड से भाजपा सांसद भागीरथ प्रसाद की बेटी हैं। राजगढ़ से सिमाला प्रसाद को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है, वहीं 2007 बैच के आईपीएस अफसर प्रशांत खरे राजगढ़ के नए एसपी बनाये गए हैं। पिछले दिनों उनके खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। कांग्रेस का आरोप था कि सिमाला प्रसाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को प्रमोट कर रही हैं। कांग्रेस ने  चुनाव आयोग से सिमाला प्रसाद के ट्रांसफर की मांग की थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि सिमाला प्रसाद एसपी जैसे ज़िम्मेदार सरकारी पद पर रहते हुए मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रचार कर रही हैं। 

PunjabKesari

चुनाव से पहले कई अफसर हटेंगे  
आयोग के निर्देश हैं कि सांसद और विधायकों के रिश्तेदारों को चुनाव में फील्ड पोस्टिंग नहीं दी जा सकती। ऐसे अफसरों को जिले से हटाना था, लेकिन शासन ने ऐसे कुछ पुलिस अधीक्षकों अंशुमान सिंह (देवास), सिमाला प्रसाद (राजगढ़) और विवेक राज सिंह (सिवनी) को जिलों से नहीं हटाया था। सिमाला प्रसाद भिंड से भाजपा सांसद भागीरथ प्रसाद की बेटी हैं। उन्हें पीएचक्यू भेज दिया है| जबकि रीवा पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना को मंत्री राजेंद्र शुक्ल (स्थानीय विधायक) का करीबी बताया जा रहा है।

PunjabKesari

इन अफसरों के खिलाफ विपक्ष शिकायत करने की तैयारी कर रहा है। अंशुमान को पिछले विधानसभा चुनाव में पुलिस अधीक्षक (साउथ) भोपाल के पद से हटाया गया था। वे गुढ़ विधानसभा सीट से पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे नागेंद्र सिंह के रिश्तेदार हैं। इस बार भी अंशुमान ने देवास जिले से हटने की आशंका जताई थी, पर पुलिस मुख्यालय ने इसे नजरंदाज कर दिया।  वहीं तीन साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर लाए गए विवेक राज सिंह केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के भांजे हैं। इधर, विपक्ष ने इन अफसरों की शिकायत चुनाव आयोग में करने की तैयारी कर ली है। जल्दी ही और भी कई अफसरों के तबादले हो सकते हैं| 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!