1000 लड़कियों से राखी बंधवाने वाला पार्षद नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 02 Jul, 2019 12:35 PM

rakhi bailable from 1000 girls arrested for nabaliga gangrape

बैतूल जिले में रक्षा बंधन को अनूठे ढंग से मनाने वाला निर्दलीय पार्षद तथा समाजसेवी राजेन्द्र सिंह चौहान पर 12 साल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि नाबालिग से दुष्कर्म की सुगबुगाहट काफी समय से चल रही थी...

बैतूल: बैतूल जिले में रक्षा बंधन को अनूठे ढंग से मनाने वाला निर्दलीय पार्षद तथा समाजसेवी राजेन्द्र सिंह चौहान पर 12 साल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि नाबालिग से दुष्कर्म की सुगबुगाहट काफी समय से चल रही थी लेकिन सोमवार को पुलिस ने इसमें एफआईआर दर्ज कर ली। ज़ाकिर हुसैन वार्ड के पार्षद राजेन्द्र सिंह चौहान को वर्ष 2018 में विधानसभा चुनावों के दौरान बगावत करने पर भाजपा से निष्काषित कर दिया गया था।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह को बैतूल के प्रमुख समाजसेवियों में गिना जाता है। वे हर साल रक्षाबंधन के दिन एक हजार लड़कियों से राखी बंधवाते हैं। उनकी इस प्रकार गिरफ्तारी से इलाके में तहलका मचा हुआ है। गंज थाना की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के कुछ समय बाद ही राजेन्द्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि राजेन्द्र सिंह इसे अपने खिलाफ़ षड्यंत्र बता रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!