Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 25 Mar, 2019 01:18 PM
रंगों के त्योहार रंग पंचमी का उल्लास सोमवार को एक बार फिर नजर आया। चार गेर और एक फाग यात्रा के साथ शहरभर के हजारों लोग राजवाड़ा पर एकत्रित होकर रंगों का उत्सव मना रहे हैं। रंगपंचमी के मौके पर पूरा शहर रंगों से सराबोर हो गया। हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ रहा...
इंदौर: रंगों के त्योहार रंग पंचमी का उल्लास सोमवार को एक बार फिर नजर आया। चार गेर और एक फाग यात्रा के साथ शहरभर के हजारों लोग राजवाड़ा पर एकत्रित होकर रंगों का उत्सव मना रहे हैं। रंगपंचमी के मौके पर पूरा शहर रंगों से सराबोर हो गया। हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ रहा है। इस मौके पर हर साल की तरह इस बार भी पारंपरिक गेर और फाग यात्राएं निकलीं। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उमड़े हैं। इस पर्व में किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 8 ड्रोन कैमरों के अलावा 125 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
रंगपंचमी के लिए अलग-अलग इलाकों से गेर निकलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। टोरी कॉर्नर की गेर राजवाड़ा पहुंच चुकी है। लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सब रंगपंचमी के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, शहर के पश्चिम क्षेत्र से चार बड़ी गेर निकलेंगी। इसमें टोरी कॉर्नर, रसिया कॉर्नर, संगम कॉर्नर और मॉरल क्लब की गेर शामिल है। फिलहाल टोरी कॉर्नर की गेर राजवाड़ा पहुंच चुकी है। मिसाइलों से टेसू के फूल से बने गुलाल की लोगों पर बारिश हो रही है। सब अपने-परायों का भेद भुलाकर रंगपंचमी के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।