रेप के आरोपी BJP नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 दिनों से थी चल रही थी तलाश

Edited By Vikas kumar, Updated: 06 Dec, 2018 05:06 PM

rape accused bjp leader arrested by police

प्रदेश में बीजेपी नेता डॉ पीयूष सक्सेना रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पीयूष सक्सेना को 15 दिन से सिविल लाइन पुलिस ढूंढ रही थी। डॉक्टर पीयूष पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का...

भोपाल: प्रदेश में बीजेपी नेता डॉ पीयूष सक्सेना रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पीयूष सक्सेना को 15 दिन से सिविल लाइंस पुलिस ढूंढ रही थी। डॉक्टर पीयूष पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा है। काफी समय से पुलिस डॉ पीयूश की तलाश कर रही थी। पीयूष भाजपा के मीडिया सेल का काम संभालता था। लेकिन नाबालिग से यौन शोषण के आरोप लगने के बाद बीजेपी ने उसे निष्कासित कर दिया। 

PunjabKesari ,Madhya Pardesh ,Bhopal Hindi News ,BJP ,DR Saksena ,Rape, Police ,Minor ,भोपाल न्यूज,बीजेपी,डा. सक्सेना,रेप केस,नाबालिग,पुलिस

रेप का आरोप लगने के बाद से पुलिस आरोपी की कई दिनों से तलाश कर रही थी। लेकिन 15 दिन के बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीयूष की पत्नि वार्ड नंबर 28 से पार्षद है। सिविल लाइंस थाना के टीआई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, काफी समय से पीयूष की तलाश जारी थी। मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पीयूष को भोपाल के शाहजहांनाबाद के एक होटल से चाय पीते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!