इंदौर की झोली में आई एक और बड़ी उपलब्धि, जानने के लिए पढ़िए खबर

Edited By suman, Updated: 09 Jan, 2019 02:55 PM

read more to know about another major achievement in indore

सफाई में अव्वल आने के बाद इंदौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इंदौर ने 40 दिनों में लगभग 4.50 लाख खाते सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए हैं। ऐसा करने वाला इंदौर देश का पहला संभाग बन गया है। इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने संभागायुक्त...

इंदौर: सफाई में अव्वल आने के बाद इंदौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इंदौर ने 40 दिनों में लगभग 4.50 लाख खाते सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए हैं। ऐसा करने वाला इंदौर देश का पहला संभाग बन गया है। इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने संभागायुक्त राघवेंद्र सिंह और विभागीय संयुक्त संचालक राजेश मेहरा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। 

PunjabKesari
 

मेहरा ने बताया कि देशभर में अब तक लगभग 14 लाख खाते खोले गए हैं। इंदौर में 80,325, खंडवा में 48,688, झाबुआ में 61,188, बुरहानपुर में 24,400, धार में 1,03,000, खरगोन में 71,821, अलीराजपुर में 54,354 एवं बड़वानी में 2500 यानी संभाग में कुल 4,68,776 लाख से अधिक खातों में राशि जमा कराई जा चुकी है। सुकन्या समृद्धि योजना में 0 से 10 वर्ष तक की बालिकाओं के पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक में खाते खुलवाए जाते हैं। बच्चियों के अभिभावक हर महीने एक निश्चित राशि इस खाते में जमा करते हैं। परिपक्वता की स्थिति में जमा रकम से तीन गुना से अधिक राशि बच्चियों को मिलती है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!