Edited By shahil sharma, Updated: 02 Mar, 2021 12:58 PM
शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर इलाके में रहने वाले सिंचाई विभाग के एसडीओ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिटायर्ड अफसर ने आत्महत्या के लिए अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से अपने कमरे में खुद को गोली मार ली।
ग्वालियर (अंकुर जैन): शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर इलाके में रहने वाले सिंचाई विभाग के एसडीओ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिटायर्ड अफसर ने आत्महत्या के लिए अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से अपने कमरे में खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर सेक्टर-4 में रहने वाले राजेंद्र राजपूत जो सिंचाई विभाग में अनुविभागीय अधिकारी के रूप में पदस्थ थे, रिटायर होने के बाद अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ विनय नगर स्थित मकान में रहते थे।
इस दौरान क्या घटनाक्रम हुआ कि उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसे लेकर फिलहाल कुछ भी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके लिए अभी पक्के तौर पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
हालातों को देखते हुए इतना जरूर है कि प्रकरण आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है। राजेंद्र राजपूत की माली हालत ठीक ठाक थी, लेकिन तात्कालिक क्या हालात बने इसे लेकर ना तो अभी घर वालों ने स्थिति साफ की है ना ही पुलिस ने कुछ बताया है। घटना हत्या, आत्महत्या और दुर्घटनावश चली गोली का भी हो सकता है इसलिए पुलिस ने सभी विकल्पों और संभावनाओं को खुला रखा है।