कंटेनर ने मारी स्कूटी को जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में महिला पटवारी की मौत

Edited By Vikas kumar, Updated: 25 Aug, 2020 03:12 PM

road accident in dewas

प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हम बात कर रहे हैं देवास की जहां सोनकच्छ तहसील में पदस्थ महिला पटवारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र...

देवास (एहतेशाम कुरेशी): प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हम बात कर रहे हैं देवास की जहां सोनकच्छ तहसील में पदस्थ महिला पटवारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के देवास-भोपाल मार्ग पर स्थित ग्राम खटाम्बा के पास की यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे के तत्काल बाद सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी जिला अस्पताल पहुंचे।

PunjabKesari, madhya pradesh, Dewas, Accident, Died, Women, District Hospital

बता दें कि महिला पटवारी हिमानी अपनी स्कूटी से ड्यूटी के बाद वापस देवास लौट रही थी। लेकिन इसी दौरान एक कंटेनर ने पटवारी की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें महिला हिमानी के साथ एक और महिला पटवारी ताजवार खान घायल हो गई। इस दौरान दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां महिला पटवारी हिमानी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस कंटेनर ड्राइवर को थाने ले गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!