RSS ने प्रचार प्रमुखों के कार्यों और पद में किया बदलाव, संघ प्रमुख की मिली सहमति

Edited By Vikas kumar, Updated: 10 Aug, 2020 11:32 AM

rss made changes in the functions and designation of publicity heads

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आखिरकार अपने प्रचार प्रमुखों के कार्यों में बदलाव कर दिया है। संघ प्रमुख की अनुमति के बाद सभी को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है और कार्यों का भी बंटवारा हुआ है। इसमें म....

 

भोपाल (प्रतुल पाराशर): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आखिरकार अपने प्रचार प्रमुखों के कार्यों में बदलाव कर दिया है। संघ प्रमुख की अनुमति के बाद सभी को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है और कार्यों का भी बंटवारा हुआ है। इसमें मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय समिधा के प्रभारी का दायित्व संभाल रहे सुरेश जैन की जगह मुकेश दीक्षित जी को नया कार्यालय प्रभारी बना दिया गया है। वहीं सुरेश जैन को क्षेत्र सह व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है।

PunjabKesari,madhya pradesh, rss, bjp, by poll

दीक्षित अब तक दतिया में जिला प्रचारक का काम संभाल रहे थे। परम पूज्य संघ प्रमुख डा.भागवत ने स्वयं सेवकों से व्यक्तिगत चर्चा कर कोरोना को लेकर भी सभी से अब तक का अपडेट लिया। सेवा कार्य के लिए सभी का उत्साहवर्धन करते हुए संघ के प्रति युवाओं में खासा उत्साह को देखते हुए सभी को संघ से जोड़ने पर बल दिया है। इसी कड़ी में संघ कुछ खास जिम्मेदारी के रूप में हेमंत सेठिया प्रांत शारीरिक प्रमुख व राजगढ़ विभाग कार्यवाह से मध्य भारत प्रांत सह कार्यवाह की जिम्मेदारी मिली है। विक्रम सिंह भोपाल विभाग कार्यवाह के साथ-साथ मध्य भारत प्रांत शारीरिक प्रमुख बनाए गए। धनराज भोजपुर जिला प्रचारक से प्रांत सह घोष प्रमुख केंद्र ग्वालियर बनाए गए। जितेंद्र राठौर प्रांत धर्म जागरण प्रमुख बने। ओमप्रकाश सिसोदिया प्रांत प्रचार प्रमुख केंद्र विदिशा से भोपाल बने। कृपाल सिंह शालेय कार्य प्रमुख केंद्र ग्वालियर से विदिशा बने। सुरेंद्र सिंह नर्मदा पूर विभाग से मुरैना विभाग प्रचारक बने। शिव शंकर सिंह प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख से अब नर्मदा पुर विभाग प्रचारक बनाए गए तो वहीं मनीष उपाध्याय अब मध्य प्रदेश हिंदू जागरण मंच का कार्य देखेंगे।

PunjabKesari, madhya pradesh, rss, bjp, by poll

गौरतलब है कि संघ प्रमुख दो दिवसीय भोपाल प्रवास मंथन बैठक के लिए रविवार देर रात ट्रेन से भोपाल पहुंचे थे। उन्होंने 2 दिनों तक संघ की बैठकों में भाग लिया और संविदा कार्यालय और ठेंगड़ी भवन में महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल हुए। अब आज 10 अगस्त को भोपाल से नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि इस दो दिवसीय बैठक चर्चा के दौरान प्रदेश की सियासत में भी संघ प्रमुख के भोपाल प्रवास की खासी चर्चा है।।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!