Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 05 Nov, 2018 05:27 PM
विधानसभा चुनाव के चलते यहां टिकट वितरण को लेकर प्रदेश जंग का मैदान बना हुआ है वहीं नामांकन- पत्र भरने से पारिवारिक रिश्तों मे उथल- पुथल मची हुई है। जहां सियासी रण में दिग्गज नेताओं ने मैदान संभाल लिया है...
जबलपुर: विधानसभा चुनाव के चलते यहां टिकट वितरण को लेकर प्रदेश जंग का मैदान बना हुआ है वहीं नामांकन- पत्र भरने से पारिवारिक रिश्तों मे उथल- पुथल मची हुई है। जहां सियासी रण में दिग्गज नेताओं ने मैदान संभाल लिया है। वहीं कई सीटों पर रोचक मुकाबला है, कहीं चाचा भतीजा मैदान में हैं, तो कहीं सास-बहू एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है| घर-घर की कहानी अब सियासत में देखने को मिलेगी।
दरअसल, जबलपुर की बरगी विधानसभा से भाजपा विधायक प्रतिभा सिंह को इस बार फिर पार्टी ने बरगी से टिकट दी है | वहीं दूसरी तरफ उनकी बहू ज्योति सिंह नामांकन भरकर उन्हें परेशानी में डाल दिया है। विधायक प्रतिभा सिंह से लंबे समय से ज्योति सिंह का विवाद चल रहा है पर अब यह घरेलू विवाद एक राजनीतिक रूप ले चुका है| अपनी सास के खिलाफ बरगी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए बहु ज्योति सिंह ने आज नामांकन फार्म खरीदा है। ज्योति सिंह का कहना है कि यहां की जनता उन्हें बहुत चाहती है। उनके पति द्वारा लोक भलाई कार्यों के बदले जनता उनके साथ खड़ी होने को तैयार है।
जानकारी के अनुसार चुनावी मैदान में उतरने के लिए उन्होंने फॉर्म खरीद लिया है और वे समाजवादी पार्टी में ज्योति सिंह शामिल होना चाहती है। वे साईकिल चुनाव चिन्ह लेकर बरगी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस खबर से प्रतिभा सिंह के साथ उनके समर्थक भी चिंतित नजर आ रहे हैं।