मालेगांव ब्लास्ट मामला: साध्वी प्रज्ञा आज होंगी NIA कोर्ट में पेश

Edited By meena, Updated: 07 Jun, 2019 12:47 PM

sadhvi pradnya to be present in nia court today

भोपाल से बीजेपी सांसद व मालेगांव बम धमाके की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा को अदालत में पेश होना था। लेकिन तबीयत खराब होने के चलते वह अदालत में पेश न हो सकीं। गुरुवार देर शाम वे नियमित विमान से मुंबई के लिए रवाना हुईं...

भोपाल: भोपाल से बीजेपी सांसद व मालेगांव बम धमाके की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा को अदालत में पेश होना था। लेकिन तबीयत खराब होने के चलते वह अदालत में पेश न हो सकीं। गुरुवार देर शाम वे नियमित विमान से मुंबई के लिए रवाना हुईं। वो आज मुंबई में NIA कोर्ट में विशेष जज वीएस पडलकर के सामने पेश होंगी।

PunjabKesari

बता दें कि 2008 के मालेगांव बम धमाकों में साध्वी प्रज्ञा को मुख्य आरोपी माना है तथा एनआईए कोर्ट ने उन्हें सप्ताह में एक बार पेश होने के आदेश दिए थे। जिसके चलते गुरुवार को मुंबई की एनआईए की अदालत में उनकी पेशी थी लेकिन उनके वकील ने जानकारी दी कि वो हाई ब्लड प्रेशर के कारण पेश नहीं हो सकीं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। उनकी आंत में इंफेक्शन, कमर में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर था। डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी थी।

PunjabKesari

हालांकि, गुरुवार को प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं और मीडिया से बातचीत भी की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!