साध्वी प्रज्ञा ने दी कमलनाथ के मंत्री को चेतावनी, कहा - अति हो चुकी है, आगे सहन नहीं होगा

Edited By suman, Updated: 01 May, 2019 12:32 PM

sadhvi pragya warned minister govind singh said

प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह को भोपाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने अब चेतावनी दे दी है। साध्वी ने कहा है कि, उनके बयान मर्यादा को पार कर गए हैं। उन्हें मेरी आखिरी चेतावनी है, अति हो चुकी है, आगे सहन नहीं होगा। ये है पूरा...

भोपाल: प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह को भोपाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने अब चेतावनी दे दी है। साध्वी ने कहा है कि, उनके बयान मर्यादा को पार कर गए हैं। उन्हें मेरी आखिरी चेतावनी है, अति हो चुकी है, आगे सहन नहीं होगा।

PunjabKesari

 

ये है पूरा मामला
दरअसल, मंत्री गोविंद सिंह ने मंगलवार को कहा था कि, प्रज्ञा ठाकुर लहार की सीधी-साधी लड़की थी। आरएसएस ने उसका ब्रेनवॉश कर बिगाड़ दिया है। गोविंद सिंह और प्रज्ञा ठाकुर दोनों ही भिंड जिले की लहार तहसील के रहने वाले हैं। इसके बाद, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि गोविंद सिह मेरें बारे में क्या कहेंगे, उन्हें तो मेरे पिताजी ने ऊंगली पकड़कर चलना सिखाया। राजनीति क्या होती है उन्हें मेरे पिता ने ही सिखाई, यहां तक की जब राजनीति के मंच पर गोविंद सिंह को मेरे पिताजी ही लेकर गए थे।


PunjabKesari
 

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ मंत्री गोविंद सिंह से हमारे परिवार के पारिवारिक संबंध अभी भी हैं। मैं उनसे चाचाजी कहती थी, लेकिन साध्वी बनने के बाद चाचाजी नहीं कहती। वो मुझे आंतकवादी कह चुके हैं। अब अति हो चुकी है, उन्हें चेतावनी देती हूं कि अब बर्दाश्त नहीं होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!