Edited By meena, Updated: 05 Jun, 2019 09:06 AM
बीजेपी सांसद व अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पार्टी के कारण बताओं नोटिस में अनुशासन में रहने का वायदा किया है। साध्वी प्रज्ञा को यह नोटिस नाथू राम गोडसे को देश भक्त कहने के बयान पर भेजा था जिसके जबाव में साध्वी...
भोपाल: बीजेपी सांसद व अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पार्टी के कारण बताओं नोटिस में अनुशासन में रहने का वायदा किया है। साध्वी प्रज्ञा को यह नोटिस नाथू राम गोडसे को देश भक्त कहने के बयान पर भेजा था जिसके जबाव में साध्वी ने अनुशासन समिति को अनुशासन में रहकर काम करने की बात कही।
लोकसभा चुनाव में भोपाल से टिकट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा अपने बयानों के कारण विवादों में रही। नाथू राम गोडसे को देश भक्त वाले बयान पर खूब बवाल मचा। यहां तक कि खुद उनकी ही पार्टी ने उनके बयान को लेकर पल्ला झाड़ लिया था। हर तरफ से उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। बात बिगड़ती देश बेशक साध्वी ने माफी मांग ली हो लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें दिल से कभी न माफ करने की बात कही।
इसी बयान को लेकर पार्टी की अनुशासन समिति ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था। अब प्रज्ञा ठाकुर ने उस नोटिस का जवाब अनुशासन समिति को भेजा है। मीडिया से रुबरु होते हुए प्रज्ञा ने बताया कि मैंने अपना जवाब अनुशासन समिति को भेज दिया है। मैं अनुशासन में रहूंगी। समय आने पर पीएम मोदी से मिलकर बात करूंगी।
बता दें, चुनाव प्रचार के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने बाबरी मस्जिद मामले में भी विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इतना ही नहीं मुंबई के 26/11 हमले में शहीद महाराष्ट्र एटीएस चीफ हेमंत करकरे की शहादत पर भी उन्होंने बेहद आपत्ति जनक टिप्पणी की थी।