24 घंटे बीत जाने के बाद भी SAF जवान का नहीं मिला कोई सुराग

Edited By suman, Updated: 23 Jun, 2018 04:34 PM

saf jawan did not get any clue after 24 hours

डकैतों के खिलाफ सर्चिंग अभियान में निकला SAF का जवान चित्रकूट नयागांव के जंगलों में लापता हो गया है। सर्चिंग से पुलिस की टीम लौट आई, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

सतना: डकैतों के खिलाफ सर्चिंग अभियान में निकला SAF का जवान चित्रकूट नयागांव के जंगलों में लापता हो गया है। सर्चिंग से पुलिस की टीम लौट आई, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। लापता जवान की तलाश में सतना जिले के करीब 150 पुलिसकर्मी जंगल का कोना-कोना छान रहे हैं। उसके गायब होने की जानकारी मिलते ही देर रात जिला मुख्यालय से पुलिस फोर्स लेकर SP राजेश हिंगणकर भी जंगल में उतर गए हैं। वहीं DGP के निर्देश पर शनिवार दोपहर रीवा IG उमेश जोगा भी पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार गायब जवान की तबीयत कांबिंग के दौरान ही बिगड़ गई थी। शाम को जब सभी जवान वापिस लौट रहे थे, तो वह काफी पीछे छूट गया था। बगदरा पोस्ट में तैनात जवान का पता 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नयागांव, बरौंधा, कोठी और मझगवां थाना का पुलिस बल MP-UP के बॉर्डर में सक्रिय डकैतों के खिलाफ, सर्चिंग पर निकला था। शाम 6 बजे मझगवां पुलिस की पार्टी ने बगदरा घाटी के जंगल से बाहर निकलना शुरू किया। कुछ दूर चलने के बाद सर्चिग टीम में शामिल SAF की 14वीं बटालियन का एक जवान दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस और SAF के जवानों ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन वह नहीं मिला।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!