MP में नई पहल, सरकारी नौकरी करने वाली पहली किन्नर बनी संजना सिंह

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 12 Mar, 2019 12:25 PM

sanjna singh the first inmate of the government job

प्रदेश में संजना सिंह नाम की ट्रांसजेंडर सरकारी नौकरी पाने वाली पहली किन्नर बन गई हैं। किन्नर संजना सिंह को मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय और दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव की निजी सकायक बनाया गया है...

भोपाल: प्रदेश में संजना सिंह नाम की ट्रांसजेंडर सरकारी नौकरी पाने वाली पहली किन्नर बन गई हैं। किन्नर संजना सिंह को मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय और दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव की निजी सहायक बनाया गया है।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ट्रांसजेंडर को सरकारी नौकरी मिली है। सरकारी नौकरी मिलने पर संजना सिंह से मीडिया ने जब बात की तो उन्होंने कहा कि, 'सामाजिक कल्याण विभाग ने जो पहल की है वह उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का सुनहरा अवसर है।' अगर दूसरों को आरक्षण दिया जा रहा है, तो हमें क्यों नहीं?

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था। अप्सरा महिला कांग्रेस के इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने कहा था कि वे अपने समाज की महिलाओं से मिलेंगी और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगी। गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों से जुड़ा एक बिल पारित किया गया था। इसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के खिलाफ भेदभाव पर पाबंदी लगाने और उन्हें लिंग पहचान का अधिकार देने के प्रावधान शामिल था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!