विरोधियों से टक्कर लेने से पहले आपस में लड़ पड़े सपाक्स नेता

Edited By suman, Updated: 29 Oct, 2018 04:39 PM

sapaks leader fighting in front of anti anticipators

प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर जनता को लुभाने के लिए नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। रूठे कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है, तो कही विपक्ष को धूल

भोपाल:  प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर जनता को लुभाने के लिए नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। रूठे कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है, तो कही विपक्ष को धूल चटाने के लिए रणनीतियां बनाई जा रही हैं।  वहीं सपाक्स में फूट पड़ना शुरू हो गया है। सपाक्स के संस्थापक ललित शास्त्री ने हीरालाल त्रिवेदी को किनारे कर अमित खम्परिया को नया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

PunjabKesari

पी एस परिहार को सपाक्स से पदमुक्त कर दिया गया है। पार्टी के मुख्य कर्ता-धर्ता हीरालाल त्रिवेदी को संरक्षक सदस्य बताया गया है। जबलपुर में सपाक्स के संस्थापक ललित शास्त्री ने कहा हीरालाल त्रिवेदी को संस्थान के संचालन का अधिकार नहीं है।आरोप लगाया कि त्रिवेदी ने नियमों को ताक पर रखकर सपाक्स की नीतियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया और उनका गलत उपयोग किया। ललित शास्त्री ने कहा सपाक्स को लेकर काफी भ्रम चारों तरफ फैल गया है।

PunjabKesari

मैंने पी एस परिहार को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। कई रिटायर्ड IAS अफसरों को संरक्षक सदस्य बनाया गया है। शास्त्री ने कहा मैंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है कि सपाक्स सामाजिक संस्थान है और वो राजनैतिक पार्टी नहीं बन सकती। शास्त्री ने आगे कहा, हीरालाल त्रिवेदी संस्थान के संरक्षक सदस्य हैं,लेकिन उन्होंने सपाक्स नाम से राजनैतिक दल बना लिया। जबकि सपाक्स एक जन आंदोलन और सामाजिक संस्थान है,राजनैतिक दल नहीं है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!