2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपाक्स, एट्रोसिटी ACT को बनाएगी मुद्दा

Edited By Vikas kumar, Updated: 01 Dec, 2018 03:24 PM

sapaks to contest lok sabha elections in 2019

विधानसभा चुनाव के बाद सपाक्स ने अब लोकसभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव की तरह सपाक्स लोकसभा में भी एट्रोसिटी एक्ट का मुद्दा उठाने की तैयारी में है। इ...

भोपाल: विधानसभा चुनाव के बाद सपाक्स ने अब लोकसभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव की तरह सपाक्स लोकसभा में भी एट्रोसिटी एक्ट का मुद्दा उठाने की तैयारी में है। इसके लिए सपाक्स 'कार्यकर्ता जोड़ों अभियान' भी चलाने जा रही है। इसके तहत एट्रोसिटी एक्ट के तहत खिलाफ अभियान चलाकर कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे। यह सपाक्स का पहला लोकसभा चुनाव होगा।

PunjabKesari

सपाक्स द्वारा यह अभियान ब्लाक व जिला स्तर पर चलाया जाएगा। पार्टी आम लोगों के बीच अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान भी शुरू करने वाली है। ब्लाक अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के साथ ही सभी स्थानों पर कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी। जिला स्तर पर पार्टी कार्यालय भी खोले जाएंगे। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सपाक्स अब पूरी तैयारी करने में जुट गई है।  

PunjabKesari

बता दें कि सपाक्स पहले भी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उतरने की बात कह चुकी है। पार्टी ने कहा कि, अब उनके पास और कोई विकल्प ही नहीं बचा है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही वोट के लिए समाज के एक बड़े वर्ग को लगातार दबाते आ रहे हैं, अब और दबाव नहीं झेलेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!