Edited By kamal, Updated: 31 Jul, 2018 12:04 PM
: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक पुरानी चुनावी रंजिश में दो लोगों की हत्या कर दी गई। भिंड पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला न्यायालय से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों पर कल शाम कुछ लोगों ने गोलियां चला दीं। दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रुप...
भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक पुरानी चुनावी रंजिश में दो लोगों की हत्या कर दी गई। भिंड पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला न्यायालय से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों पर कल शाम कुछ लोगों ने गोलियां चला दीं। दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रुप से घायल हैं। जिन लोगों पर गोली मारकर हत्या का आरोप है, उनके और पीडित पक्ष के बीच 19 साल से सरपंच चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। अब तक इस रंजिश में छह लोगों की हत्या हो चुकी है। कल वारदात का शिकार बने ये चारों लोग कुुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान पावई गांव निवासी राधे शर्मा (35), अनिल शर्मा (25) के तौर पर हुई है। वहीं रामशरण शर्मा (40) और हरिकृष्ण शर्मा (42) घायल हैं। ये सभी लोग कल देर शाम न्यायालय में पेशी के बाद लौट रहे थे, तभी घात लगाए खडे आरोपी अशोक तिवारी, दीपक तिवारी, सुभाष तिवारी और रवि शर्मा ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने आज बताया कि दोनों परिवारों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर वारदात हुई है। हत्या के आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की जा रही है। दोनों घायलों का पुलिस की सुरक्षा में इलाज चल रहा है।