Edited By Vikas kumar, Updated: 21 Nov, 2018 05:08 PM
कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ''भाजपा हिंदू संस्कृति की बात करती है। मैं बताना चाहता हूं कि हिंदू संस्कृति में मा...
मंदसौर: कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'भाजपा हिंदू संस्कृति की बात करती है। मैं बताना चाहता हूं कि हिंदू संस्कृति में मामाओं का बहुत ही खराब इतिहास है।'
इसके बाद सिंधिया ने कहा कि, 'मामाओं की बात आती है, तो सबसे पहले कंस मामा याद आते हैं, ये वही कंस मामा थे, जिन्हाेंने अपने भांजे-भांजियों की हत्या की। इसके बाद शकुनि मामा, जिनके कारण पूरा कौरव साम्राज्य नष्ट हो गया। अब आए हैं शिवराज मामा, जो प्रदेश के भांजे-भांजियों से खिलवाड़ कर रहे हैं।' इसके बाद सिंधिया ने भावांतर योजना को फ्लॉप बताते हुए कहा कि 'हमारे मुख्यमंत्री खुद को किसान पुत्र बताते हैं, लेकिन उनके राज में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए सात-सात दिन मंडियों में गुजारने पड़ते हैं। सात दिन बाद वे अपनी उपज बेच पाते हैं और फिर उसका भुगतान होने में छह महीने लग जाते हैं। सरकार भावांतर योजना की बात करती है। उनकी भावांतर योजना छूमंतर हो गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि, राज्य में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ होगा।'