सीहोर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट; महिला घायल, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Oct, 2026 02:59 PM

sehore land dispute turns violent woman injured

जिले के रोला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

सीहोर। (धर्मेंद्र राय): जिले के रोला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक महिला के घायल होने की बात सामने आई है। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, बिजोरी गांव के कुछ लोग जमीन विवाद को लेकर उनके साथ विवाद करने पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला को चोट लग गई। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन इसके बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का कहना है कि विवाद के बाद से वे डरे हुए हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, दूसरे पक्ष ने मारपीट के लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मामले को लेकर एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि शिकायत और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!