Edited By Vikas kumar, Updated: 14 Aug, 2019 02:50 PM
भाजपा के वरिष्ठ नेता मेहरबान सिंह रावत का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज मांगरोल में किया जाएगा। 68 वर्षीय मेहरबान सिंह रावत अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ कर...
भोपाल: भाजपा के वरिष्ठ नेता मेहरबान सिंह रावत का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज मांगरोल में किया जाएगा। 68 वर्षीय मेहरबान सिंह रावत अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। मेहरबान सिंह तीन बार सबलगढ़ से बीजेपी विधायक रहे। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने मेहरबान सिंह रावत के निधन पर दुख प्रकट किया है।
शिवराज का ट्वीट
मंगलवार को देर रात शिवराज ने ट्ववीट करते हुए लिखा सबलगढ़ के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता मेहरबान सिंह रावत के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
राकेश सिंह का ट्वीट
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर लिखा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री मेहरबान सिंह जी रावत के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और रावत परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें|