पीड़ित परिवारों के लिए सेवा भारती आया सामने, श्मशान घाट में उपलब्ध कराई मुफ्त लकड़ियां

Edited By meena, Updated: 26 May, 2021 07:06 PM

service for poor afflicted families came in front

देश में जब भी विपदा आई है तब राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ की बड़ी भूमिका उसके निदान में देखने को मिलती है। कोरोना  महामारी के बीच भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक जन सेवा में जुटे हुए हैं। अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई सेवा भारती लगातार जन...

जबलपुर(विवेक तिवारी): देश में जब भी विपदा आई है तब राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ की बड़ी भूमिका उसके निदान में देखने को मिलती है। कोरोना  महामारी के बीच भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक जन सेवा में जुटे हुए हैं। अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई सेवा भारती लगातार जन सेवा में जुटी हुई है। जबलपुर में कोरोना से देहांत के बाद उन गरीब लोगों को जिन्हें अंत्येष्टि हेतु लकड़ी भी नहीं मिल पाती है। उनको सेवा भारती द्वारा लकड़ी मुहैया कराई जा रही है। जबलपुर के तिलवारा घाट और चौहानी घाट में सेवा भारती की ओर से लगातार उन्हें मुफ्त में अंत्येष्टि क्रिया हेतु लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा भारती से जुड़े हुए जीतू कटारे कहते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदैव इसी तरह से आगे आकर देश सेवा करता है।

PunjabKesari

जीतू कटारे सदस्य सेवा भारती
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विशेषता है कि वो प्रचार तंत्र में भरोसा नहीं करते लेकिन उनकी जनसेवा गोपनीय  तरीके से लगातार जारी रहती है। इस संकट के वक्त भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवक मैदान पर हैं और जन सेवा में जुटे हुए हैं जाहिर सी बात है महामारी के इस दौर में एकता के जरिए ही मुकाबला किया जा सकता है। लिहाजा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  कार्यकर्ता लोगों को हौंसला भी दे रहे हैं और जन सेवा में भी  जुटे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!