दिल्ली जा रहे कई युवा कांग्रेस नेता हिरासत में', स्टेशन से उठाकर थाने में ले गई पुलिस; सियासी हलचल बढ़ी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Oct, 2026 11:47 AM

several youth congress leaders heading to delhi detained police picked them up

शहडोल (कैलाश ललवानी): शहडोल में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ये नेता...

शहडोल (कैलाश ललवानी): शहडोल में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ये नेता उत्कल एक्सप्रेस से रवाना होने वाले थे। लेकिन ट्रेन पकड़ने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली पहुंचा दिया। कई घंटे थाने में बैठाने के बाद देर रात सभी को रिहा कर दिया गया।

PunjabKesari

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। इसमें शामिल होने के लिए शहडोल के युवा कांग्रेस नेता दिल्ली जा रहे थे। सभी उत्कल एक्सप्रेस से रवाना होने वाले थे, लेकिन पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर ही उन्हें रोक लिया और हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली पहुंचा दिया।

PunjabKesari

पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक शुक्ला, जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, जिला महासचिव शेख आबिद, जयसिंहनगर विधानसभा अध्यक्ष शेख शाजिल और कार्यकर्ता सत्यम प्रजापति को हिरासत में लिया। कई घंटे थाने में रखने के बाद पुलिस ने देर रात सभी को रिहा कर दिया।

PunjabKesari

इस कार्रवाई पर युवा कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वे सरकार के दबाव में नहीं आएंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। हालांकि, पुलिस ने नेताओं को किस वजह से हिरासत में लिया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को शहडोल रेलवे स्टेशन पर ही क्यों रोक दिया गया? इस कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!