स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, 5 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 03 Apr, 2019 11:45 AM

sex racket 8 boy including 5 girls

आधुनिक शहर के रुप में पहचाने जाने वाले जिलें में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां चरम पर हैं। पिछले काफी समय से पुलिस को भी इन अवैध धंधों की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर मंगलवार रात को कार्रवाई करते हुए महिला द्वारा संचालित दो देह व्यापार...

इंदौर:आधुनिक शहर के रुप में पहचाने जाने वाले जिलें में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां चरम पर हैं। पिछले काफी समय से पुलिस को भी इन अवैध धंधों की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर मंगलवार रात को कार्रवाई करते हुए महिला द्वारा संचालित दो देह व्यापार के अड्डों का भंडा फोड़ किया। जिसमें पुलिस ने मौके से 8 लड़के व 5 लड़कियों को धर दबोचा।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लसूड़िया क्षेत्र में स्थित ब्लू ओसीन स्पा सेंटर पर पुलिस ने  छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा। इसे एक महिला चला रही थी। मौके से 8 ग्राहक लड़के और 5 लड़कियां पकड़ी गई हैं। वहीं जावरा कंपाउंड स्थित करस्टर ब्यूटी स्पा पर भी छापे की कार्रवाई की गई। यहां से पुलिस ने ग्राहकों सहित 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। दोनों स्पा का संचालन अलग-अलग महिलाओं द्वारा किया जा रहा था।

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में रविवार रात को पुलिस ने खंडवा रोड स्थित क्वींस ब्यूटी फैमिली सैलून एंड स्पा सेंटर में छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा था। उसे भी एक महिला चला रही थी। स्पा संचालिका ने पुलिस को बताया था कि शहर में 5-6 अन्य स्पा सेंटर पर भी सेक्स रैकेट चल रहा है। जिसके बाद मंगलवार को एक बार फिर पुलिस ने  स्पा सेंटर में छापा मार कार्रवाई की।

PunjabKesari

ऐसे किया भंडाफोड़
लसूड़िया क्षेत्र में स्थित ब्लू ओसिन स्पा सेंटर पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जिसके तहत पुलिस आरक्षक को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। यहां पर 2000 रुपए लेकर लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी। एक हजार रुपए संचालिका खुद रखती थी और एक हजार रुपए लड़की को मिलते थे। ग्राहक बनकर पहुंचे आरक्षक के इशारे पर पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मार दिया। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से 8 ग्राहक लड़कों के साथ 5 लड़कियों को पकड़ा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!