राज्यसभा में केन्द्रीय मंत्री और दिग्विजय सिंह के बीच तेज बहस, नकवी ने किया पलटवार

Edited By meena, Updated: 06 Feb, 2020 11:19 AM

sharp debate between union minister and digvijay singh in rajya sabha

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान दिग्विजय सिंह और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी के तीखी बहस हो गई...

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान दिग्विजय सिंह और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी के तीखी बहस हो गई। हालांकि इस दौरान भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव ने बीच-बचाव किया। हालांकि इस दौरान भूपेन्द्र सिंह यादव के बीच भी उनकी बहस हुई। मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को कड़ा जवाब।

 

राज्यसभा में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- भारत अल्पसंख्यकों के लिए जन्नत है और पाकिस्तान नर्क है। उन्होंने कहा- कुछ राजनीतिक दल एवं बोगस बैशिंग ब्रिगेड नरेन्द्र मोदी को मिले जनादेश को कभी हजम नहीं कर पाए और जनतंत्र का 'गुंडातंत्र' से अपहरण करने की साजिश करते रहे हैं। कुछ राजनीतिक दल अपने निहित स्वार्थों के कारण देश के संवैधानिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाने में अपनी शान समझ रहे हैं। 

PunjabKesari

इसके बाद दिग्विजय सिंह अपने संबोधन के लिए खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि, मुख्तार अब्बास नकवी को जो भाषण हुआ मैं उनकी मजबूरी समझता हूं। जिन लोगों के बीच में वो हैं उनके बीच में रहते हुए जो भाषण उनको दे दिया गया वो उन्होंने पढ़ दिया। मेरी पूरी सहानुभूति आपके साथ है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह के भाषण पर मुख्तार अब्बास नकवी ने आपत्ति जताते हुए उन्हें कड़ा जबाव दिया। उन्होंने कहा- इनकी नजर में कोई मुसलमान बोले तो मजबूरी है और ये बोलें तो मजबूती है। हम मजबूरी में नहीं बल्कि मजबूती से इस देश में रह रहे हैं और मजबूती से अपनी बात बोल रहे हैं। बात तब और बढ़ गई जब दिग्विजय सिंह इसके बाद भी नहीं माने और उन्होंने एक बार फिर से कहा कि मेरी सहानुभूति आपके साथ है। 

दिग्विजय सिंह के इस  बयान पर भूपेंद्र यादव ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि 20 सालों से मुख्तार अब्बास नकवी हमारी पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं और देश के बड़े नेता भी हैं। उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी करना व्यक्तिगत हमला है। आपको ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!