Edited By Vikas kumar, Updated: 28 Apr, 2020 05:22 PM
कोटा में फंसे छात्रों की वापसी के बाद शिवराज सरकार हरियाणा में फंसे करीब डेढ़ हजार मजदूरों को वापस लाने में जुट गई है। ये सभी निर्माण कार्य करने वाले ठेका मजदूर हैं, जो करीब 1 मही...
भोपाल: कोटा में फंसे छात्रों की वापसी के बाद शिवराज सरकार हरियाणा में फंसे करीब डेढ़ हजार मजदूरों को वापस लाने में जुट गई है। ये सभी निर्माण कार्य करने वाले ठेका मजदूर हैं, जो करीब 1 महीने से ये सभी लॉक डाउन के चलते वहीं फंसे हुए हैं।
दरअसल मजदूरों ने घर वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई थी। इसके बाद प्रदेश की शिवराज सरकार ने इन सभी मजदूरों को वापस लाने की कवायद शुरू की। इन मजदूरों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने हुए 45 स्पेशल बसों में लाया जा रहा है। सभी मजदूर आज रात ग्वालियर लाए जाएंगे और फिर उन्हें उनके गृह जिलों के लिए रवाना किया जाएगा।
बता दें कि 45 बसों में सवार होकर ये मजदूर आज ग्वालियर पहुंचेंगे। ज्यादातर मजदूर ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड के बताए जा रहे हैं। खनिज विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने हरियाणा से मजदूरों की वापसी के लिए हरियाणा की खट्टर सरकार से बात की थी। जिसके बाद ये कवायद शुरू की गई।