पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की माता के निधन पर शिवराज ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Edited By suman, Updated: 15 May, 2019 01:00 PM

shivraj paid tribute to ajay singh s mother

मध्यप्रदेश के सीधी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की माता सरोज सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। चौहान ने ट्वीट करते हुए...

भोपाल: मध्यप्रदेश के सीधी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की माता सरोज सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि श्री सिंह की माताजी के निधन पर मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजन को इस गहन दु:ख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता जे पी धनोपिया ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रीमती सिंह के निधन से एक महत्वपूर्ण युग की समाप्ति हो गई। उनमें ग़रीबों की मदद करने के लिए हमेशा सह्रदयता बनी रहती थी। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दें एवं शोक संतृप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।  सिंह का आज लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!