Edited By suman, Updated: 13 May, 2019 09:38 AM
एमपी में 12 मई को तीसरे चरण का मतदान साथ संपन्न हुआ। इस दौरान करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पू
भोपाल: एमपी में 12 मई को तीसरे चरण का मतदान साथ संपन्न हुआ। इस दौरान करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में अपनी व्यस्तता की वजह से राघौगढ़ अपना वोट डालने नहीं जा पाए। वह मतदान केंद्रों पर सुबह से घूमते रहे। वहीं दिग्विजय के वोट न डालने पर भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसने में देरी न करते हुए लगातार तीन ट्वीट कर दिए।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने पहले ट्वीट में दिग्गी पर वार करते हुए लिखा, चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है, मतदान करने से देश मजबूत होता है। देश भर में जागरूकता अभियान चला कि अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। लेकिन दिग्विजय सिंह प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने 10 साल सरकार चलाई है। दिग्विजय सिंह ने मतदान न कर लोकतंत्र का अपमान किया है।
VIDEO देखें: MP में बुजुर्ग वोटर्स ने लिया बढ़-चढ़ हिस्सा, कोई कंधे पर आया, कोई व्हीलचेयर पर तो कोई ऊंट पर