Edited By suman, Updated: 22 Feb, 2019 12:09 PM
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर इशारों ही इशारों में जमकर निशाना साधा है। शिवराज ने कहा है कि ''मध्यप्रदेश में सीएम के साथ सुपर सीएम भी हैं। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को कोई बाहरी व्यक्ति चला रहा है।...
भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर इशारों ही इशारों में जमकर निशाना साधा है। शिवराज ने कहा है कि 'मध्यप्रदेश में सीएम के साथ सुपर सीएम भी हैं। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को कोई बाहरी व्यक्ति चला रहा है। सचमुच में यह संवैधानिक संकट है कि एक बाहर का व्यक्ति जो मंत्रिमंडल में नहीं है, वह मंत्रियों को डांट रहा है। यह सरकार अपने अंतर्विरोधों के कारण ही गिर जाएगी। बाहर के लोग सरकार के मंत्रियों को डांटते हैं।'यह बात उन्होंने गुरुवार को विदिशा दौरे के दौरान कही।
ये है पूरा मामला
दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने मंदसौर गोलीकांड और नर्मदा किनारे पौधरोपण के मामले में बाला बच्चन और उमंग सिंघार को शिवराज सरकार को क्लीनचिट देने पर जमकर लताड़ा था। जिसके बाद मंत्री भी खुलकर बयानबाजी करने लगे थे। वनमंत्री उमंग सिंघार ने तो दिग्विजय को चिट्ठी लिख उनके बयान पर आपत्ति तक जताई दी थी।
वनमंत्री ने कहा था कि 'वे पहले उनके बयान को पढ़ लेते उसके बाद मीडिया में बयान देते और उनके बेटे मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी सिंहस्थ घोटाले में क्लीनचिट दी है आपने उनको को कुछ नहीं कहा'। इस पर सिंह ने कहा था कि 'सही जवाब नहीं देने पर उन्होंने अपने बेटे जयवर्धन को भी डांटा है। अभी मामला कांग्रेस में ही था कि अब विपक्ष भी इसको लेकर सवाल पर सवाल खड़े कर रहा है। विपक्ष मंत्रियों को फेवर में बयानबाजी कर रहा है।'