शिवराज का सीएम कमलनाथ पर तंज, कहा- कर्जमाफी का वादा कर थमा रहे नोटिस

Edited By suman, Updated: 16 May, 2019 12:59 PM

shivraj s cm tanjore kamal nath said notice of waiving debt waiver

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार बनते ही कांग्रेस अपना विकास करने में जुट गई है। वे कहते हैं शिवराज झूठ बोलता है। हमने किसानों के कर्ज माफ किए हैं। शिवराज के भाई का भी कर्ज माफ किया है, जबकि उस पर कोई...

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार बनते ही कांग्रेस अपना विकास करने में जुट गई है। वे कहते हैं शिवराज झूठ बोलता है। हमने किसानों के कर्ज माफ किए हैं। शिवराज के भाई का भी कर्ज माफ किया है, जबकि उस पर कोई कर्ज ही नहीं है। वे कर्जा माफी का वादा कर सरकार में आए, लेकिन अब किसानों को नोटिस मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, मैं यहीं रहूंगा और सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा। 

PunjabKesari

भानपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, यहां राहुलजी आए थे। उन्होंने यहां मोबाइल की फैक्टरी लगाने को कहा था, अरे वे अमेठी में फैक्टरी नहीं लगा सके तो यहां कैसे लगा पाएंगे। प्रदेश में अब जब-जब बिजली जाएगी, मामा याद आएगा। मामा हमेशा किसानों की मदद के लिए खड़ा रहा है। संबल योजना बंद कर कांग्रेसी कौन-सा न्याय किसानों के साथ कर रहे हैं। कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि 2014 में आपने जो ऊर्जा दी थी उससे मैं पांच साल तक विकास करता रहा। इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा तो मोदीजी के नेतृत्व में पूरा क्षेत्र विकास करेगा।

PunjabKesari

कांग्रेस ने सिर्फ अपने चेले-चपाटों की ही गरीबी मिटाई
यहां की जनता गरीबी और भुखमरी से मुक्ति चाहती है। पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के दौर में मनमोहन सिंह के शासनकाल में गरीबी नहीं मिटी, लेकिन नेहरू, इंदिरा का पोता कहता है कि गरीबी मिटाऊंगा, उस पर कैसे विश्वास किया जाए? कांग्रेस ने गरीबी मिटाई जरूर है, लेकिन देश के किसान, मजदूर आदि की नहीं बल्कि अपने चेले-चपाटों और चमचों की। ये बात केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आलीराजपुर के टंकी मैदान पर आयोजित सभा में कही।

 

Ratlam Loksabha Seat से BJP MP की Death के बाद Congress ने की थी वापसी, क्या इस बार मिलेगी जीत?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!